खूबसूरत बनने के लिए लोग अनेक तरह के कॉस्मेटिक्स या प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन फिर भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाते हैं। इसीलिए हम आपको बताने जा रहे हैं आज एक ऐसे नेचुरल ब्युटी प्रोडक्ट के बारे में जो आपको सिर से पैर तक खूबसूरत बना देगा। आज हम बात कर रहे हैं ऑलिव ऑयल के बारे में। ऑलिव ऑयल में फ्लेवसेनॉयड्स स्कवेलीन और पोरीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, जो फ्री रैडिकल्स से सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। अगर इसे भोजन में शामिल किया जाए तो इससे ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसका इस्तेमाल उबटन, फेसमास्क आदि के रुप में भी किया जा सकता है। यह त्वचा को झुर्रियों से बचाता है।