
पेट से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम हो तो ये रामबाण तरीका जरूर आजमाइए

एसिडिटी, गैस की समस्या या लगातार कब्ज का बने रहना ये सभी पेट से जुड़ी ऐसी समस्याएं हैं जो आमतौर पर देखी जाती हैं। लेकिन इन छोटी समस्याओं को जड़ से मिटाना जरुरी है क्योंकि ये आगे चलकर किसी बड़ी बीमारी का भी कारण बन सकती है। इन समस्याओं को खत्म करने के लिए किसी औषधी की बजाए योगासन अधिक कारगर है।अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या हो तो रोजाना मंडूकासन करें। पेट से जुड़ी हर समस्या के साथ ही मोटापे से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विधि- मंडूकासन को करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर चटाई बिछाकर बैठें। उसके बाद आपको दोनों घुटनों को मिलाकर पंजों और एडिय़ों को नितंबों के पास ले जाएं। इसके बाद दोनों हाथों की हथेलियों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर नाभि तक ले जाएं। कमर के ऊपरी भाग को आगे की ओर झुकाएं। अब आपकी स्थिति एकदम ऐसी होगी कि आपके घुटने जमीन पर और कमर ऊपर की ओर है और पैर पीछे की तक ले जाएं। सीने को जांघों तक ले जाएं और कुछ देर इसी स्थिति में रहें।
लाभ- पेट से जुड़ी गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। मोटापा कम हो जाता है।जोड़ों में दर्द की समस्या हो या फिर घुटनों में दर्द हो, इस आसन के जरिए सभी समस्याओं ये आसानी से निजात पाई जा सकती हैं।










