
पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स के लिए एक अनोखा उपाय
समय पर भोजन न करना, सुबह देर से उठना, अपच व अजीर्ण होना या भोजन का स्वादिष्ट न होना, पेट से जुड़ी सभी समस्याओं के कई कारण हो सकते है।अगर आपके साथ भी समस्याएं हैं तो इनसे निजात पाने के लिए उत्तानपाद आसन श्रेष्ठ उपाय है। इसके नियमित अभ्यास से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं में फायदा प्राप्त होता है।
विधि: एकांत स्थान पर समतल जमीन पर आसन बिछाएं। पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को शरीर के बगल में रखें। अपनी आंखें खुली रखें तथा श्वांस को अंदर खींचते हुए दोनों पैरों को एक साथ लगभग एक फिट ऊंचा उठाएं। अपने सिर को जमीन पर टिकाये रखें। अपनी क्षमता के अनुसार श्वास रोककर कुछ देर इसी अवस्था में रहें। अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को एक साथ जमीन पर रखें और कुछ देर विश्राम करें। अभ्यास होने के बाद इस क्रिया को नियमित ५ बार करें।
सावधानी: आसन का अभ्यास धैर्य पूर्वक करें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में शरीर पर अधिक जोर ना दें।










