विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Fitness Mantra >> Aasan Aur Dhyan >> Yoga: Make Sure That If Disturbed Lumbar Troy RIGHT

कमरदर्द से परेशान हों तो जरूर ट्राय करें ये फंडा

धर्मडेस्क. उज्जैन | Jan 07, 2013, 09:13AM IST
 
 

ऑफिस में बैठे-बैठे कमर दर्द से परेशान हैं? घर और ऑफिस की समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है तो कुछ समय अर्द्ध शलभासन करें। इस आसन से कमर दर्द से कुछ ही दिनों में आराम प्राप्त होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
 
शलभ टिड्डे को कहते हैं और इस आसन में शरीर की आकृति कुछ इसी तरह की हो जाती है इसीलिए इसे शलभासन कहते है। एक पैर को ऊपर उठाने से इस आसन को अर्द्ध-शलभासन कहते है।
 
अर्द्ध शलभासन की विधि
 
समतल स्थान पर कंबल आदि बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। पेट के बल लेटकर सबसे पहले ठोड़ी को भूमि पर टिकाएं। फिर दोनों हाथों को जांघों के नीचे दबाएं। श्वास अन्दर लेकर एक पैर को ऊपर उठाएं। पैर को और ऊपर उठाने के लिए हाथों की हथेलियों से जांघों को दबाएं। वापस आने के लिए धीरे-धीर पैर को भूमि पर ले आए। फिर हाथों को जांघों के नीचे से निकालते हुए मकरासन की स्थिति में लेट जाएं।
 
अर्द्ध शलभासन के लाभ
 
मेरुदण्ड के नीचे वाले भाग में होने वाले सभी रोगों को दूर करता है। कमर दर्द एवं  साइटिका  दर्द के लिए विशेष लाभप्रद है। मानसिक शांति प्राप्त होती है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment