10 फरवरी, रविवार को जब चंद्रमा एवं सूर्य दोनों मकर राशि में होगें इस दिन मौनी अमावस्या होगी। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर मौन रहकर अथवा मुनियों के समान आचरण करने का विशेष महत्व है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस बार मौनी अमावस्या रविवार को आ रही है। रविवार को इस अमावस्या के आने से अर्धोदययोग होता है। इस तिथि पर सुबह स्नान कर तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, व वस्त्र का दान करना चाहिए। काले तिल के लड्डू बनाकर उसे लाल वस्त्र में बांधकर ब्राह्मण को दान देने एवं भोजन कराने से पितरों को शांति प्राप्त होती है। श्राद्ध तर्पणादि करने का भी इस दिन बड़ा महत्व माना गया है।