कलियुग में सबसे ज्यादा भगवान शंकर के ग्यारवें रुद्र अवतार श्रीहनुमानजी को ही पूजा जाता है इसीलिए हनुमानजी को कलियुग का जीवंत देवता भी माना जाता है। चाहे किसी भी प्रकार की समस्या हो भगवान हनुमान अपने भक्तों की हर समस्या का निदान तुरंत कर देते हैं। वैसे तो भारत भर में हनुमानजी के लाखों मंदिर हैं लेकिन उनमें से कुछ मंदिरों की अपनी खास विशेषता है जिसके चलते यहां हनुमानजी के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता है। उन्हीं से से कुछ मंदिरों की जानकारी आगे की स्लाइड्स में दी जा रही है।