हर कोई जानता है कि ज़िंदगी काल के अधीन है। काल यानी वक्त से ही ज़िंदगी की गति व निरंतरता कायम रहती है। इसलिए समय का दुरुपयोग दुर्गति यानी अंशात और दु:खी जीवन का कारण माना जाता है। वहीं समय के साथ सही तालमेल ही सद्गति यानी शांति और सुख लाता है। यह जानने के बावजूद कई लोगों को इसके लिए जरूरी शुभ और अच्छे कामों को अपनाना मुश्किल लगता है और वे समय न साधने से मनचाहे नतीजों को पाने में चूकते हैं।
इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हिन्दू धर्म में शुभ और मंगल की कामना के लिए ही भगवान गणेश की उपासना का महत्व है। खासतौर पर ज़िंदगी की आपाधापी में मिली अशांति और तनाव से पीछा छुड़ाने के लिए गणेश भक्ति बहुत ही शुभ होती है। क्योंकि श्रीगणेश शांति और सभी संपत्तियों के दाता भी है।
भगवान गणेश की उपासना से शांति और संपत्ति की कामना पूरी करने के लिए कुछ खास पूजा सामग्रियों और मंत्र विशेष से गणेश पूजा का महत्व बताया गया है। आज बुधवार के अलावा 15 को विनायकी चतुर्थी की शुभ घड़ी में यह उपाय बड़ी ही मंगलकारी होगा। अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए ये विशेष पूजा सामग्रियां और मंत्र -