आनंद और सुख की कामना हमेशा मेहनत के दम पर ही पूरी होती है। धर्म के नजरिए से कर्म और परिश्रम का भाव तभी संभव है, जब इंसान ज्ञान और संकल्पों के साथ सुखी बनने के मजबूत इरादे रखे।
ज्ञान और संकल्पों को मजबूत बनाने की बात हो तो धार्मिक उपायों में श्रीगणेश की उपासना फलदायी मानी गई है। श्रीगणेश का एक नाम गजानन भी है, गजानन के अनोखे स्वरूप में लंबी सूंड से लेकर बड़े कान, बड़ी आंखे जीवन में सचेत रहने की ही सीख देते हैं। क्योंकि यह इंद्रिय संयम की ओर इशारा करते हैं, जिनके बिना में ज्ञान व संकल्प बेमानी हो जाते हैं।
अगर आप भी चाहते हैं आपके साथ ही घर-परिवार पर सुख और प्रसन्नता बरसती रहे तो यहां बताए जा रहे श्रीगणेश के मंत्रों का ध्यान सुबह-शाम थोड़ा-सा वक्त निकालकर यथाशक्ति भगवान गणेश की सेवा-पूजा के साथ जरूर करें। अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए ये मंत्र व उपाय -