Home >> Jeevan Mantra >> Dharm >> Upasana >> Ups_know The Steps For Shiv Worship Related To Bilvapatra

जानिए सोमवार को बिल्वपत्र के किन खास उपायों से नहीं होती धन की कमी
धर्म डेस्क. उज्जैन | Dec 02, 2012, 19:11PM IST

हिन्दू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना का होने से कामनापूर्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में प्रकृति का कण-कण शिव रूप ही माना गया है। इसी कड़ी में बिल्व वृक्ष शिव का ही रूप माना गया है।
शिवपुराण में बिल्ववृक्ष की जड़ में सभी तीर्थस्थान माने गए हैं। इसलिए बिल्ववृक्ष की पूजा शिव उपासना ही मानकर कई देवताओं की पूजा का पुण्य देने वाली मानी गई है। बिल्ववृक्ष पूजा सांसारिक जीवन की कई इच्छाओं को पूरा करने वाली मानी गई है। जानिए किन-किन मुरादों को बिल्ववृक्ष पूजा पूरा करती है-
- बिल्ववृक्ष के नीचे शिवलिंग पूजा से सभी मनोकामना पूरी होती है।
- बिल्व की जड़ का जल अपने सिर पर लगाने से उसे सभी तीर्थों की यात्रा का पुण्य पा जाता है।
- गंध, फूल, धतूरे से जो बिल्ववृक्ष की जड़ की पूजा करता है, उसे संतान और सभी सुख मिल जाते हैं।
- बिल्ववृक्ष के बिल्वपत्रों से पूजा करने पर सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं।
- बिल्व की जड़ के पास किसी शिव भक्त को घी सहित अन्न या खीर दान देता है, वह कभी भी धनहीन या दरिद्र नहीं होता।










