पौराणिक प्रसंग उजागर करते हैं कि श्रीहनुमान संकटमोचक देवता ही नहीं, बल्कि संपूर्ण वैभव के स्वामी व दाता भी हैं। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीहनुमान चालीसा की चौपाई में भी श्रीहनुमान की 'अष्टसिद्धि नवनिधि के दाता' के रूप में महिमा बताई गई है। यानी माता सीता से मिले वर के मुताबिक श्रीहनुमान भक्ति हर तरह से शक्ति संपन्न बना देती है।
यही वजह है कि हर रोज ही श्रीहनुमान उपासना न केवल तन व मन को सशक्त बनाने वाली बल्कि धन के अभाव से आने वाले सारी बाधाओं को भी टालने वाली मानी गई है।
अगर आप भी पैसों की कमी से सुखों को बंटोरने में मुश्किलों का सामना कर रहें हैं तो अगली तस्वीर के साथ बताए विशेष हनुमान मंत्र का स्मरण मंगलवार, पूर्णिमा तिथि जैसे शुभ दिनों में जरूर करें -