शास्त्रों के मुताबिक साफ मन, वचन और कर्म से किसी भी तरह से देव स्मरण शुभ फल ही देता है। किंतु देव उपासना की मर्यादा और नियमों से देव विशेष की प्रसन्नता के लिए देव मंत्र स्मरण बड़ा असरदार माना गया है।
वेद, तंत्र व पुराण कई रूपों में मंत्रों का प्रभाव कार्य और कामनासिद्धि करने वाला बताया गया है। इसी कड़ी में बीज मंत्र भी छोटे, किंतु असरदार व शक्तिशाली होते हैं। बीज मंत्र देवशक्तियों का ही स्वरूप माने जाते हैं। इसलिए बीज मंत्रों के स्मरण से इनमें समाई देवशक्तियां साधक को फौरन मनचाहे फल देती है।
हिन्दू धर्मशास्त्रो में महादेव की तरह भगवान दत्तात्रेय भी स्मरण करने पर फौरन उपस्थित हो भक्त पर कृपा बरसाने वाले देवता माने गए हैं। इसलिए दत्त जयंती या हर रोज भी शाम को महायोगी दत्तात्रेय की जल्द प्रसन्नता के लिए ही दत्तात्रेय बीज मंत्र का स्मरण बेहद सरल तरीकों से करना सफलता की चाहत पूरी करेगा। अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए प्रभावी बीज मंत्र व तरीका -