हिन्दू धर्म पंचांग के माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी यानी बसंत पंचमी (15 फरवरी) पर जीवन से जुड़ी कई तरह की इच्छाएं पूरी करने के लिए ज्ञान व बुद्धि की देवी सरस्वती की प्रसन्नता के तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इनमें ही एक कामना है - सुखी दाम्पत्य जीवन। खुशहाल दाम्पत्य को संतान सुख भी नियत करता है। हर माता-पिता की चाहत होती है संतान बेहतर शिक्षा, गुण, संस्कार और चरित्र से कामयाब बने।
इन बातों के लिए जरूरी होता है - माता-पिता के साथ बच्चों के मन व बुद्धि की पावनता। इसके लिए व्यावहारिक तौर पर पारिवारिक मूल्य व वातावरण के अलावा धर्म मान्यताओं में माता सरस्वती की पूजा व उपासना प्रभावी मानी गई है।
जानिए बसंत पचंमी पर किया जाने वाला ऐसा ही सरस्वती मंत्र का एक चमत्कारी उपाय, जो न केवल बच्चों की बुद्धि को तीक्ष्ण करने बल्कि उनकी बोली को भी मीठी बनाकर पढ़ाई में रुचि बढ़ाने वाला माना गया है। खासतौर पर उन बच्चों के लिए यह उपाय बड़ा ही असरदार शुभ माना गया है, जिनको जन्म के बाद पहली बार अन्न ग्रहण कराया जाता है। तस्वीर पर क्लिक कर जानिए इस उपाय का तरीका व सरस्वती मंत्र -