स्वस्थ तन, साफ मन और मीठी बोली किसे सुख-सुकून नहीं देती? दरअसल, तीनों ही बातों में एक समानता है और वह है - पवित्रता। जी हां, किसी भी तरह से साफ-सफाई मन को ऊर्जा व ताजगी देती है। बस, यही ऊर्जा कई तरह की खूबियों व शक्तियों में तब्दील हो सुख-संपन्न बनाने में मदद करती है। इसे ही धार्मिक आस्था से देवी लक्ष्मी की कृपा भी कहा जाता है।
जाहिर है कि जहां तन, मन, विचार व वातावरण में पवित्रता हो वहां लक्ष्मी बसती है। सांसारिक जीवन में ऐसी ही पवित्रता का प्रतीक व लक्ष्मी का साक्षात् स्वरूप माना जाता है - तुलसी का पौधा।
शास्त्रों में तुलसी का पौधा घर में लगाने का शुभ फल लक्ष्मी की असीम कृपा देने वाला यानी सुख-समृद्ध करने वाला माना गया है। तस्वीरों पर क्लिक कर जानिए लक्ष्मी स्वरूपा तुलसी के पौधे का महत्व और घर में किन विशेष मंत्रों से यह देववृक्ष लगाएं -