सनातन परंपराओं में पितरों या पूर्वजों को देवताओं के रूप में पूजा जाता है। इसके लिए हिन्दू पंचांग के हर माह की अमावस्या तिथि देव पूजा के साथ पितरों की भक्ति से सुख और शांति पाने के लिए बहुत अहम मानी जाती है।
शास्त्रों के मुताबिक अमावस्या तिथि पितरों को प्रिय है। इसलिए इस दिन पितृश्राद्ध के साथ स्नान, दान द्वारा पितरों के लिए किया गया कोई भी कार्य अक्षय फल देता है। इन धर्म परंपराओं में दान का खास महत्व है।
शास्त्रों के मुताबिक अमावस्या तिथि पर इन आठ चीजों के दान को सबसे शुभ व बड़ा माना गया है। इनसे जीवन में पितृदोष से आ रही बड़ी से बड़ी परेशानियां और कष्ट दूर हो जाते हैं। अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए पितरों के निमित्त कौन-कौन सी चीजों का दान बहुत ही शुभ फल देता है -