शास्त्रों के मुताबिक हर इंसान में बुद्धि होती है। अच्छी-बुरी संगति या वातावरण भी बुद्धि को पवित्र या मलीन करने वाले साबित होते हैं। यही वजह है कि कभी तीक्ष्ण व पावन बुद्धि खुशियां देती है, तो दोषपूर्ण या मन्द होने पर नुकसान। चूंकि सांसारिक जीवन में किसी भी रूप में परीक्षा की हर घड़ी में बुद्धि और धैर्य ही सफलता लाने वाले होते हैं। इसलिए सफलता के लिए बुद्धि व विचार केन्द्र मस्तिष्क यानी दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखना अहम माना जाता है।
हिन्दू धर्म मान्यताओं में महासरस्वती की उपासना बुद्धि को पावन, विवेकशील, दूरदर्शी बनाने वाली मानी गई है। सार रूप में माता सरस्वती का ध्यान दिमागी तौर पर मजबूत बनाता है।
वैसे सरस्वती उपासना के लिए शुक्रवार, नवमी या पंचमी तिथि शुभ तिथि है। किंतु परीक्षा के दौर में मन और मस्तिष्क की सारी थकान व कमजोरियों को दूर करने में विशेष सरस्वती मंत्र को बोलना मनचाही सफलता पाने में असरदार माना गया है।
परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। अगर कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में अव्वल आना चाहता है तो पढ़ाई के साथ अगली स्लाइड के साथ बताए विशेष व आसान सरस्वती का ध्यान हर सुबह करना न चूकें -