रुद्र अवतार श्रीहनुमान बेजोड़ शक्तियों के साथ ही सारे सुख-वैभव के स्वामी हैं। श्रीहनुमान चालीसा में भी उजागर हनुमानजी की महिमा साफ करती है कि आठ अद्भुत सिद्धियों और नौ निधियों के दाता होने के साथ-साथ चिरंजीवी होने से श्रीहनुमान साक्षात व संकटमोचक देवता हैं।
इस तरह श्रीहनुमान उपासना न केवल तन व मन को मजबूत बनाने वाली बल्कि धन के अभाव से आने वाली सारी परेशानियों को भी को भी टालने वाली मानी गई है।
अगर आप भी कई दिनों से शरीर, मन या पैसों की कमी से मुश्किलों का सामना कर रहें हैं और इनसे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो अगली तस्वीर के साथ बताए विशेष हनुमान मंत्र का स्मरण वर्तमान में चल रही गुप्त नवरात्रि व शनिवार के दिन जरूर करें -