हिन्दू धर्म परंपराओं में प्रकृति रूप पांच देवशक्तियां पूजनीय हैं। शिव, शक्ति, श्रीगणेश, विष्णु व साक्षात देव सूर्य के रूप में पंचदेवों का स्मरण जीवन के तमाम सुखों को देने वाला माना गया है। खासतौर पर इनकी उपासना भी कुदरती सामग्रियों से करना देवशक्तियों की ऊर्जा के सूक्ष्म कणों को भी जल्द आकर्षित करने वाला माना जाता है। यही वजह है कि देव पूजा विधियों में फूल-पत्तो को चढ़ाने का भी महत्व बताया गया है।
वैसे धर्म परंपराओं में हर देवता को अलग-अलग तरह के फूल-पत्र प्रिय माने गए हैं, तो कुछ विशेष फूल देवताओं को चढ़ाना निषेध भी होता है। किंतु शास्त्रों में ऐसे भी फूल बताए गए हैं, जिनको चढ़ाने से हर देवशक्ति की कृपा मिलती है या यूं कहें कि ये फूल हर देवी-देवता की पूजा में शुभ होते हैं। अगली तस्वीरों में देखिए व जानिए ऐसे खास फूल-पत्तों के नाम, जो सभी देवताओं को चढ़ाए जा सकते हैं-