हिन्दू धर्म में भगवान शिव की होने वाली तरह-तरह की खास पूजा पंरपराओं में पंचामृत पूजा की बड़ी अहमियत है। पंचामृत पूजा में पांच चीजों, जिनको धार्मिक नजरिए से अमृत की तरह माना जाता है, से भगवान शिव को स्नान कराया जाता है। ये पांच चीजें हैं - दूध, दही, घी, शक्कर और शहद। पंचामृत स्नान के बाद अन्य पूजन सामग्रियों या उपायों से भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पंचामृत स्नान व पूजा से प्रसन्न शिव, भक्त का जीवन तमाम सुखों और ऐश्वर्य से भर देते हैं। जीवन से भय, दु:ख और तरह-तरह की बाधाएं दूर होती हैं। सोमवार(17 दिसंबर) के खास मौके पर जानिए भगवान शिव की पंचामृत पूजन का सरल तरीका व मंत्र -
- सवेरे जल्दी उठकर नहाकर यथासंभव साफ सफेद वस्त्र पहनें।
- पंचामृत पूजा के लिए अन्य पूजन सामग्रियों, जिनमें गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप शामिल हैं, के साथ पंचामृत स्नान व पूजा की विशेष सामग्रियां - दूध, दही, घी, शक्कर और शहद साथ रखें। अगली तस्वीरों के जरिए देखें व जानिए किस तरह करें पंचामृत पूजा और कौन से बोलें मंत्र -