धार्मिक आस्था व मान्यता है कि साईं और शिव चरित्र में समान रूप से प्रकट होने वाली कई शक्तियां व गुण हैं। खासतौर पर वैराग्य, ज्ञान, तप, योग आदि के साथ कल्याण, सुख व अपनत्व के भाव से भरा शिव व साईं चरित्र साईं में शिव और शिव में साईं दर्शन कराकर एक ही ईश्वरीय सत्ता के विश्वास को और गहरा करता है। शिव और साईं इन अद्भुत शक्तियों से जगतगुरु भी पुकारे जाते हैं।
यही वजह है कि धर्म परंपराओं में साईं में ही शिव का स्वरूप देखकर की गई भक्ति, भक्त को तमाम दु:खों और संताप से छुटकारा देने वाली भी मानी गई है। खासतौर पर आस्था भी है कि साईं भक्ति भी आशुतोष शिव की भांति भक्त की पुकार जल्द सुनते हैं, वह भी स्मरण मात्र व सरल पूजा उपायों से।
वर्तमान में जारी शिव नवरात्रि में शिव और साईं के स्मरण से ज़िंदगी से जुड़ी हर कामना, खासतौर पर सुख हो या धन के रूप में हर बरकत की चाहत पूरी करने के लिए एक विशेष गुरु मंत्र को बोलना बहुत ही मंगलकारी होगा। अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए, यह मंत्र और सरल पूजा उपाय -