ईश्वर भक्ति में भाव प्रधान होता है। यही वजह है कि भक्ति का हर रूप ही सुफल देने वाला माना गया है। चाहे वह तन, मन, ध्यान, स्मरण, सेवा, भजन किसी भी रूप में हो। इसी कड़ी में देव पूजा भी ईश्वर की कृपा पाने का एक मार्ग है। इसमें देव आरती भी एक प्रमुख अंग है।
कई लोग शास्त्रोक्त बातों की जानकारी न होने से देव आरती के सही तरीके से अनजान होते हैं। जबकि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता है, इसलिए जानिए कि गणेश भक्ति की शुभ तिथियों या दिनों पर गणेशजी की पूजा करें तो आरती करते वक्त दीपज्योति को श्रीगणेश की प्रतिमा के सामने किस तरह फेरना चाहिए? सही तरीका जानकर आपकी आस्था और विश्वास को गहरा बल मिलेगा। अगली स्लाइड पर पहुंच जानिए क्या है सही तरीका-