विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Dharm >> Gyan >> Lord Shiv Have These 8 Weakness, However He Is Mahadev

PIX: जानिए रामायण में बताई भोलेनाथ की 8 कमियां!

2 of 2 Photos

मर्यादाओं के सबक सिखाने वाले पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग में शिव को अपना स्वामी बनाने का मन बना चुकी पार्वती को शिव के बजाए भगवान विष्णु से विवाह करने के लिए मनाने के दौरान ऋषिगणों द्वारा महादेव के 8 अवगुण उजागर किए गए। लिखा गया है कि - 

तेहि कें बचन मानि बिस्वासा। तुम्ह चाहहु पति सहज उदासा॥
निर्गुन निलज कुबेष कपाली। अकुल अगेह दिगंबर ब्याली॥

इसका सार है कि ऋषिगण माता पार्वती को शिव के बारे कहते हैं कि - " नारदजी के वचनों पर विश्वास कर तुम ऐसा पति चाहती हो जो (शिव) स्वभाव से ही  गुणहीन, निर्लज्ज, बुरे वेश वाला, नर-कपालों की माला पहननेवाला, कुलहीन, बिना घर-बार का, नंगा और शरीर पर साँपों को लपेटे रखनेवाला है।

इस बात का जवाब माता पार्वती ने दिया है कि - 

महादेव अवगुन भवन बिष्नु सकल गुन धाम।
जेहि कर मनु रम जाहि सन तेहि तेही सन काम॥ 

माना कि महादेव अवगुणों के भवन हैं और विष्णु समस्त सद्‍गुणों के धाम हैं, पर जिसका मन जिसमें रम गया, उसको तो उसी से काम है॥ 


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment