आज के दौर में इंसान के जीवन की परेशानियों की एक बड़ी वजह है खराब जीवनशैली। धर्म के नजरिए से जबकि जीवन को संयम और अनुशासन से साधा नहीं जाता, तब तक परेशानियों का सिलसिला चलता ही रहता है। इसी कड़ी में खासतौर पर स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए आहार यानी खान-पान की भी बड़ी अहमियत बताई गई है।
यहां तक कि अच्छा या बुरा खान-पान तो सही और गलत सोच बनाने वाला भी माना गया है। इससे जीवन में सुख-दु:ख, सफलता या असफलता नियत होती है। कैसा और कितना खान-पान सेहत और सफलता के लिए जरूरी है? इसका जवाब महाभारत में बड़े ही सटीक तरीके से उजागर किया गया है। इस बात के जरिए खान-पान का बताया तरीका व्यक्ति को गजब के 6 फायदे देता हैं। लिखा गया है कि -
गुणाश्च षण्मितभुक्तं भजन्ते आरोग्यमायुश्च बलं सुखं च।
अनाबिलं चास्य भवत्यपत्यं न चैनमाद्यूत इति क्षिपन्ति।।
सरल शब्दों में मतलब है कि स्वल्पाहार यानी थोड़ा या भूख से कम भोजन करने के ये छ: फायदे होते हैं। अगली तस्वीरों पर क्लिक कर जानिए ये खास फायदे -