नया दिन, नई उम्मीदें, नए सपनें, नई सोच के साथ सब कुछ नया और ताजगी लेकर आता है - नया साल। ऐसे सुखद माहौल में शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से तरोताजा होकर नए साल की पहली सुबह की ऐसी शुभ शुरुआत होनी चाहिए कि सुख की कामना की जाने वाली हर कोशिश कामयाबी की नई बुलंदियों तक पहुंचा दे?
ऐसी ही ऊंचाईयों को पाने के लिए संकल्प शक्ति का अहम मानी जाती है। नववर्ष का आगाज़ नए संकल्पों के साथ करना आने वाले कल को बेहतर बना सकता है। किंतु ऐसे कौन से संकल्प हो सकते हैं, जो साल-दर-साल सफलता व वैभव के जरिए जिंदग़ी को बेहतर बनाए? अगली तस्वीर पर क्लिक कर जानिए -