
26 को गूगल हैंग आउट पर श्रीश्री रविशंकर, मोदी-अखिलेश सहित कई हस्तियां होंगी शामिल

बैंगलुरु। विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु और ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर 26 जनवरी को एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। श्रीश्री इस दिन गूगल हैंगआउट पर लाइव चैट के जरिए लोगों के सवालों का जवाब देंगे। कैसे एक हिंसा और तनावमुक्त समाज की स्थापना की जाए इस विषय पर बात करेंगे।
इस इवेंट में 60 देशों के लोग भाग ले रहे हैं। इसमें श्रीश्री के साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, क्रिकेटर कुमार सांगाकारा जैसी अनेक हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
18 देशों के नेता श्रीश्री रविशंकर से वार्ता के लिये उपस्थित होंगे, जिसमें तनावमुक्त और हिंसामुक्त समाज का निर्माण कैसे हो पर चर्चा होगी। इसका आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा किया जा रहा है, जिसके साक्षी विश्व के 60 देशों के हजारों लोग होंगे।
26 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन गूगलप्लस पर एक हैंग आउट के सत्र का आयोजन कर रही है, जिसमें इसके संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर होंगे। यह पहला ग्लोबल ऑन लाइन कार्यक्रम हैं जिसमें 60 देशों के ऐसे प्रतिनिधि होंगें, जिनका उददेश्य हिंसामुक्त, तनावमुक्त समाज का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम में लोगों को अपनी बात कहने का, विचार विमर्श करने का अवसर मिलेगा और यह अवसर उन्हें विश्व स्तर पर चर्चा में मिलेगा।
श्रीश्री ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो कि लोगों की राय को इस तरह प्रकट करता है कि इसमें कोर्इ बदलाव नहीं किया जा सकता। यह समाज की नब्ज को इंगित करता है। हमने पिछले कुछ दिनों में ऐसे कुछ प्रदर्शन देखे जो कि सोशियल मीडिया पर ही संगठित हुये थे और उनका प्रभाव भी सटीक पड़ा। इसी क्षमता के कारण यह लोगों को एकत्रित करके सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनता है।
समाज के हर तबके के लोग इसमें सक्रिय होकर अपने प्रश्न इस मंच पर रख रहे हैं ताकि उनके जीवन में भी मूल्य और प्रसन्नता आ जाये। इस आयोजन में युवा भी प्रेरित हो सोचने के लिये समय निकाल रहे हैं और वे अपने लिये किस प्रकार की जिम्मेदारी ले सकते हैं, इस पर विचार कर रहे हैं।
यह ऐसा समय है जब विश्व का हर कोना हिंसा से ग्रस्त है, चाहे वह स्कूल में गोलीबारी हो, राष्ट्रीय आंदोलन हो, धार्मिक कलह हो, महिलाओं के विरुध्द अपराध हो इन पर समाधान होंगे जो कि इन्हीं स्थितियों पर आधारित होंगे।
श्रीश्री ने अपना जीवन ही 'हिंसामुक्त, तनावमुक्त समाज' के निर्माण के लिये लगा रखा है। इसी उददेश्य के लिये उन्होंने 32 वर्ष पूर्व आर्ट आफ लिविंग की स्थापन की। श्रीश्री ने स्थितियों में सुधार के लिये कार्य किये। श्रीश्री गूगलप्लस हैंग आउट का प्रयोग करने वाले पहले आध्यात्मिक गुरु हैं।
कई हस्तियां करेंगी श्रीश्री की इस पहल में शिरकत
इस अनोखे कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति जैसे नरेंद्र मोदी (मुख्यमंत्री, गुजरात), बोथनिया कैमल (इजिप्ट राष्ट्रपति पद की प्रथम महिला उम्मीदवार), अर्नब गोस्वामी (टी वी एंकर), दीपक चोपड़ा (न्यू एज गुरु अमेरिका), अखिलेश यादव (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), डामायरोन स्कोलस (नोबल लारेट इन इकानामिक्स), नमल राजपक्शे (एमपी श्रीलंका), डेलन स्लेचेव (यूथ आइकान, बुल्गारिया), राजकुमार हिरानी (फिल्म निर्माता-निर्देशक), कुमार संगकारा (पूर्व कप्तान श्रीलंका क्रिकेट टीम), जोलिनन (मेंबर ऑफ युरोपिअन पार्लियामेंट जर्मनी) डॉ. किरण बेदी (प्रथम महिला आर्इपीएस)।
कार्यक्रम
कहां : गूगलप्लस हैंग आउट
कब : जनवरी 26, 2013, शाम - 8:30 पर भारतीय समयानुसार
कैसे : अपने प्रश्न 26 जनवरी 2013 से पहले गूगलप्लस पेज पर दर्ज करें। नीचे पूरा विवरण दिया जा रहा है।
इस लिंक पर जाइए : http://www.artofliving.org/hangoutwithsrisri









