सोने का दूसरा गलत समय है दिन का समय। जो लोग दिन के समय में अकारण सोते हैं उनसे महालक्ष्मी रूठ जाती हैं। दिन का समय कर्म करने के लिए होता है अत: जो लोग इस समय काम न करते हुए आलस्य के कारण सोते हैं, उन्हें भी पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। दिन में सोने वाले लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय सोने से पेट संबंधी रोग हो सकते हैं, खाना ठीक से पचता नहीं है, कब्ज, गैस आदि होने की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे लोगों को मोटापे की समस्या भी हो सकती है।