शास्त्रों के अनुसार कुबेर देव रावण के सोतेले भाई हैं और इन्हें भगवान शंकर द्वारा धनपाल होने का वरदान दिया गया है। रावण और कुबेर देव के पिता ऋषि विश्रवा थे। विश्रवा ऋषि की दो पत्नियां थीं इडविडा और कैकसी। कुबेर देव की माता इडविडा है और वे ब्राह्मण कुल की कन्या थीं। रावण की माता कैकसी हैं। कैकसी एक असुर कन्या थीं, इसी वजह से रावण असुर प्रवृत्ति का था।