शनि न्यायाधीश हैं अत: उन्होंने ठीक मेघनाद के जन्म के समय अपनी नजरें तिरछी कर ली। तिरछी नजरों के कारण ही मेघनाद अल्पायु हो गया। जब रावण को इस बात का अहसास हुआ और वह शनि पर अत्यंत क्रोधित हो गया। क्रोधवश रावण ने शनिदेव के पैरों पर गदा से प्रहार कर दिया। इसी प्रहार की वजह से शनि देव लंगड़े हो गए।